
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली नर्मदापुरम व्दारा शहर में मोटर सायकिल चोरी एवं फरार आरोपियों के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 21/09/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिह बुंदेला व्दारा मोटर सायकिल चोरी एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी! गठित टीम के द्वारा अपराध क्र. 571/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में फरार आरोपी भावेश पिता वासुदेव मानकर निवासी पुरुषोत्तम नगर भोपाल जो घटना दिनांक से लगातार फरार था आरोपी को लगातार तलाश कर मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है! दिनांक 20/09/2026 को थाना कोतवाली में प्रार्थी अजीत पटेल पिता अश्वनी पटेल निवासी पवार खेडा नर्मदापुरम के द्वारा अपनी मोटर सायकिल हीरो होंडा CD डीलक्स जिला अस्पताल परिसर नर्मदापुरम से चोरी होने के सम्बन्ध में अपराध क्र० 890./2026 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कराया था! उक्त चोरी को चुनौती के रूप में लेकर लगाई गई टीम के द्वारा मोटर सायकिल चोरी के संदिग्धों की लगातार तलाश की जा रही थी कि मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि एक शातिर मोटर सायकिल चोर आनंद उर्फ विट्ट पिता शिवप्रसाद पवार उम्र 29 नि. सेमरी थाना डोलरिया नर्मदापुरम का एक CD डिलक्स क्रमांक MP-05 MF-7958 को नर्मदापुरम में चोरी कर बेचने की फिराक में बालागंज नर्मदापुरम तरफ घूम रहा है। आरोपी को लगातार ट्रेस कर एवं पीछा कर बालागंज नर्मदापुरम में चोरी की मोटर सायकिल हीरो होंडा CD डीलक्स क्रमांक MP-05MF-7958 कीमत करीब 60,000/- रुपये को जप्त कर आरोपी आनंद उर्फ विट्ट पिता शिवप्रसाद पवार उम्र 29 नि0 सेमरी थाना डोलरिया नर्मदापुरम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है!
नाम आरोपीगण – 1. भावेश पित्ता वासुदेव मानकर उम्र 24 साल निवासी पुरुषोत्तम नगर भोपाल (फरार आरोपी) 2. आनद उर्फ विड्द्ध पिता शिवप्रसाद पवार उम्र 29 नि. सेमरी थाना डोलरिया नर्मदापुरम (मो०सा० चोर)
कुल जप्त मशरुका – मोटर साइकिल क्र सीडी डीलक्स क्र एमपी-05- एमएफ-7958 कीमत 60,000 रुपये।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरी. गौरव सिंहं बुंदेला, उनि वशंज श्रीवासस्तव, उनि रेवाराम गायकवाड उनि गणेश रघुवंशी (थाना डोलरिया), प्र. आर. रितेश यदुवंशी, आरक्षक पंकेश वाघेला, रोहन पवार, गजेन्द्र डडोरे, हरीश डिगरसे, कपिल जाट, भिक्कू यादव की रही।

