नर्मदापुरम / इटारसी / ग्राम सोठिया से लक्ष्मण नरवरे ने सुचना दी, कि उन्के घर के बाजू में बने कमरे में जिसमें भूसा रखा हुआ था, वहां उन्हे एक सांप दिखाई दिया है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव, सर्पमित्र अभिषेक अहिरवार गोलू यादव ने तत्काल मौके पर पहुंच कर उस (indian black cobra/highly venomous neurotoxic) कोबरा प्रजाति के सांप करीब 4 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया ।
वन्य जीव अभिरक्षक
अभिजीत यादव
📲 9407186051

