
बाड़ी / चंद्र प्रकाश सोनी / थाना बाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए घर से लापता हुई नाबालिग लड़की को महज 1 घंटे के अंदर दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।
एसडीओपी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
विवरण के अनुसार नाबालिग के माता-पिता ने थाने पर आकर सूचना दी कि उनकी बेटी घर से चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाड़ी पुलिस तुरंत एक्शन में आई। साइबर सेल से संपर्क कर लोकेशन ट्रेस की गई और टीम ने जंगल में दबिश देकर लड़की को सकुशल दस्तयाब किया।
पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई के बाद नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है

