

नर्मदापुरम / इटारसी के वार्ड क्रमांक 6 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र 66 (इंद्रपुरा) में 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ‘तिथि भोज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शोभा कन्नौजिया एवं श्रीमती रीना मालवीय द्वारा बच्चों को पौष्टिक अप्पे और ढोकले का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें विशेष रूप से तैयार आयरन युक्त चटनी भी परोसी गई। आयोजन में वार्ड की कई स्थानीय महिलाएं और बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती रेखा चौरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेशमा खान और सहायिका ममता नागले की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की।

