
नर्मदापुरम / सोहागपुर की बेटी एम जी एम कॉलेज इंदौर की गोल्ड मैडलिस्ट डॉक्टर अनुश्री शुक्ला को मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग मंत्रालय भोपाल के चिकित्सा विभाग आयुक्त के निर्देश अनुसार जिला नर्मदापुरम मध्यप्रदेश के जिला लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में दो वर्ष के लिए अनुबंधित डॉक्टर के पद पर कार्य करने हेतु आदेश जारी किया है। जिसके परिपालन में डॉक्टर अनुश्री शुक्ला ने अपना पद भार आज सुबह ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर अनुश्री शुक्ला नगर के सीनियर ए जी पी राजीव शुक्ला एवं शिक्षिका अंजना शुक्ला की बेटी है। जिसने नगर के सेंट पैट्रिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर आज नगर में पहली महिला चिकित्सक के रूप में अपनी सेवा देना प्रारम्भ किया है। नगर की बेटी की नगर में पहली महिला चिकित्सक के रूप में पद स्थापना होने पर नगर वासियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी है।

