




नर्मदापुरम / ईशान परिसर स्थित द चैम्प्स फन स्कूल के प्री-प्राइमरी विभाग में आज कलर वीक के प्रथम दिवस का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। पहले दिन की थीम लाल रंग रही। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेते हुए रंग की पहचान और उससे जुड़ी जानकारी को रोचक तरीके से समझा।
कार्यक्रम के अंतर्गत यूकेजी कक्षा की असेंबली लाल रंग की थीम पर आधारित रही। बच्चों ने एक्शन राइम्स प्रस्तुत कीं तथा लाल रंग की वस्तुओं के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने बैलून, पेंट, बटरफ्लाई, मशरूम, स्ट्रॉबेरी और क्रैब जैसी वस्तुएँ प्रस्तुत करते हुए उनके बारे में कुछ पंक्तियाँ भी बोलीं। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।
यूकेजी कक्षा में बच्चों के लिए लेडीबग क्राउन क्राफ्ट गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक क्राउन तैयार किए।
दिन की विशेष गतिविधि के रूप में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से लाल रंग से भगवान गणेश जी की आकृति बनाई। इस गतिविधि में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, सामूहिक सहभागिता और टीमवर्क का सुंदर प्रदर्शन किया।
कलर वीक का पहला दिन बच्चों के लिए सीख, रचनात्मकता और आनंद से भरपूर रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में सहभागिता की और इस विशेष दिन का आनंद लिया।

