
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 21 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महाविद्यालय स्तर पर चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, श्रीमती संध्या थापक, श्रीमती नैना सोनी, विवेक गौर, लोकेश तिवारी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार, सेवा संकल्प अभियान प्रभारी डॉ. हर्षा चचाने ने मंच पर अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान की।
विधायक द्वारा रिबन काटकर चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं के प्रयास की सराहना की।
मां सरस्वती की पूजन दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए डॉ. सीतासरन शर्मा ने अपने उद्बोधन ने कहा कि छात्राओं ने विकसित भारत 2047 की संकल्पना पर बहुत अच्छे और यथार्थ चित्रों को उकेरा है। आप नए भारत के निर्माण के सहयोगी एवं प्रत्यक्षदर्शी होंगे। हमारा विजन लंबा है, राष्ट्र निर्माण में सभी का योगदान अति आवश्यक है। भविष्य के भारत में सोलर एनर्जी, बुलेट ट्रेन, रोजगार प्रदाता युवा, स्वच्छ भारत, तकनीकी क्षेत्र में समृद्ध, मजबूत सैन्य व्यवस्था यही सब पहलू विजन 2047 की संकल्पना है। जिसे पूरा करने करने के लिए प्रयासरत है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार ने अपने उद्बोधन ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माह भर आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं की जानकारी साझा की एवं बताया कि छात्राएं सेवा संकल्प अभियान 2026 की विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता हेतु उत्साहित हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉm मनीषा तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. भारती दुबे, डॉ. पुष्पा दुबे, डॉ. संध्या राय, डॉ. सी एस राज, डॉ. वैशाली लाल, डॉ. रागिनी सिकरवार, आर के चैकीकर, सुश्री काजल बाथरे, सुश्री रक्षा वरखड़े, श्रीमती मनीषा बाघमारे, श्रीमती प्रीति मालवीय, डॉ. विजया देवासकर, डॉ. कीर्ति दीक्षित, अजय तिवारी, डॉ. रफीक अली, डॉ. अनूप सराफ, डॉ. हेमंत चैधरी, डॉ. नारायण सिंह उपरेलिया, ईशा शास्त्री, पूजा गोस्वामी महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।

