




नर्मदापुरम / एन. ई. एस. शिक्षा महाविद्यालय में सेवा संकल्प प्रतियोगिता का आयोजन अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आज विकसित भारत 2047 विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना खरे के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. ज्योत्सना खरे ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला का विकास भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस आयोजन में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहा।

