नर्मदापुरम / इटारसी / सेवा संकल्प अभियान के तहत “मेरे सपनों का भारत” चित्रलेखा निबंध का आयोजन ग्राम पंचायत सोना सबरी के शासकीय माध्यमिक शाला सोना साबरी में किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सह मीडिया प्रभारी चंद्रकांत मेहरा अतिथि रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में सरस्वती माता का पूजन एवं अतिथि का सम्मान जन शिक्षक रामभरोस यादव के द्वारा किया गया। बच्चों ने विकसित भारत को चित्र बनाएं एवं विकसित भारत को लेकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षक श्रीमती जागृति तिवारी, श्रीमती विनीता यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रजनी पटेल, श्रीमती शीलाबती चौरे उपस्थित थे।

