नर्मदापुरम / इटारसी / श्री गणेश उत्सव समिति ग्राम मलोथर इटारसी जिला नर्मदापुरम द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन विगत 31 वर्षों से चल रहा है। इस वर्ष राजस्थान से पधारे कथावाचक पदमाराम महाराज, राम स्नेही राम धाम, खेड़ापा के मुखारविंद से किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा दिनांक 15 सितंबर से 21 सितंबर 2026 स्थान मंगल भवन ग्राम मलोथर में आयोजित श्री भागवत कथा का भव्य समापन पूर्ण आरती एवं विशाल भंडारे के साथ किया गया कथावाचक श्री पदमाराम जी महाराज राम धाम खेड़ापा के मुखारविंद से श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति में लीन हो गया और भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म भक्ति सत्संग एवं सदाचार का संदेश प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर सभी धर्म प्रेमियों ने कथा वाचक पदमाराम महाराज के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भगवान से सभी सुख शांति एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। कथा में ग्राम के सभी भक्तजन सुभाष लोवंशी, दयाराम साध, कमलेश पटेल, जगदीप, विष्णु प्रसाद, जीवनलाल साध, पुरुषोत्तम, विनय पटेल, पंडित पवन शर्मा, कमल पटेल, सुखदेव किशोर पटेल एवं समस्त ग्रामवासी मलोथर ने कथा सुनकर धर्म लाभ अर्जित किया।

