
नर्मदापुरम / शहर में शास्त्री वार्ड स्थित सेठ गुरु प्रसाद स्कूल परिसर में बाउंड्रीवॉल का कार्य चल रहा है। इस दौरान स्थानीय रहवासियों ने विवाद कर दिया। निर्माण कार्य के दौरान विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया । पुलिस की इस कार्रवाई से शास्त्री वार्ड के महिला, पुरुष थाने पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और विवाद की स्थिति को शांत करने के लिए नियमानुसार कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से कहा कि वे एसडीएम के पास जाएं । ज्ञात हो कि असामाजिक तत्वों व शराब माफियाओं के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही थी। ज्ञात हो कि विगत दिवस यहां हो रहे शराब, जुआ, सट्टा को लेकर सामाजिक संगठनों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। इसके साथ ही आए दिन यहां पर शिकायत होती थी। इसको लेकर स्कूल प्रबंधन बाउंड्री बना रहा था और इसको लेकर ही विवाद हुआ। पुलिस का कहना है कि रहवासियों को समझाईश दी कि वे एसडीएम के पास जाएं।

