

नर्मदापुरम / सेवा भारती द्वारा नर्मदापुरम जिले में संचालित 22 संस्कार केंद्रों की शिक्षिकाओं और 3 बड़े नगर केंद्रों की निरीक्षिकाओं का मासिक प्रशिक्षण वर्ग आशा महेन्द्र शुक्ल कन्या छात्रावास, ग्राम धुरपन में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री ओमप्रकाश जी सिसोदिया का कार्य विस्तार को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। द्वितीय एवं तृतीय सत्र में पाठ्यक्रम का कंठस्थीकरण व केंद्र पर बच्चों को खिलाए जाने वाले खेलों का अभ्यास कराया गया।
समापन सत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नर्मदापुरम के विभाग प्रचारक नरेंद्र के प्रेरणादायी उद्बोधन व सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल के आशीष वचन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में विभाग समन्वयक शिवप्रताप, मनोज राय, वीरेन्द्र दीक्षित, सारिका कटरे, सुमित्रा तोमर, दीपा उइके, पूनम तोमर एवं आशा महेन्द्र शुक्ल कन्या छात्रावास की 15 पूर्व छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

