

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत समेरिटन्स विद्यालय के करीब 1500 बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भागीदारी की। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई पेंटिंग का निरीक्षण मंत्री प्रतिनिधि राहुल सोलंकी, बीआरसी श्रीमती सोपना गोलानी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, कला शिक्षक राजेश व्यास, प्रभारी श्रीमती अंशु गौर उपस्थित रहीं। चयनित पेंटिंग्स को संकुल स्तर पर भेजा जायेगा।
इस अवसर पर श्री सोलंकी और श्रीमती गोलानी ने पेंटिंग्स का निरीक्षण किया और बच्चों से विस्तार से चर्चा भी की।
श्री सोलंकी ने कहा कि यह केवल पेंटिंग प्रतियोगिता मात्र नहीं है। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकसित भारत संकल्प का हिस्सा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से सरकार देश के विकास और उसकी संकल्पना में बच्चों की की भूमिका सुनिश्चित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि समेरिटन्स के बच्चों ने बहुत ही अच्छी और विचारशील पेंटिंग्स बनाई है। निरीक्षण के बाद चयनित पेंटिंग्स को संकुल स्तर पर भेजा गया। निरीक्षण के बाद कक्षा 6 से 8 तक के समूह में सानवी दीवान प्रथम, अंशिका तिवारी और पार्थ soni में पेंटिंग्स चयनित कि गई। जबकि कक्षा 9 से 12वीं रखा के समूह में मानवी चौरसिया, जाह्नवी गौर और परिज्ञा राजपूत के पेंटिंग्स चयनित हुई।

