नर्मदापुरम / प्रांतीय महिला समूह महासंघ की जिला अध्यक्ष गौरी इसकर एवं समूह की महिलाओं ने MDM एवं सांझा चूल्हा से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के मंत्री, जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को ज्ञापन दिया गया। जिला अध्यक्ष गौरी ईस्कर जिला सचिव ललिता, लीला विनोदिया, तनीषा, ललिता जोशी, अनीता गौर सहित समूह की अन्य महिलाओ द्वारा प्रभारी मंत्री को ज्ञापन दिया गया। समूह महासंघ नर्मदापुरम के जिला मीडिया प्रभारी अजय मंजारिया ने बताया कि समूह महासंघ नर्मदापुरम द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है एवं अपनी मांगों के समर्थन में 15 सितंबर से चूल्हा बंद हड़ताल जारी, स्कूलों में एवं आंगनवाड़ियों में मध्यान भोजन एवं पोषण आहार समूह की मांग पूरी होने तक नहीं दिया जाएगा। 21 सितम्बर को नर्मदापुरम में स्व. प्रशांत दुबे चौक (पीपल चौक) पर जिले के समस्त समूह द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।

