
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में डोल ग्यारस महोत्सव पर आयोजित होने वाली विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति आज करेगी भूमि पूजन कार्यक्रम। उक्त जानकारी देते हुए जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच सिवनी मालवा नगर अध्यक्ष राघवेंद्र अग्रवाल ने बताया विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा डोल ग्यारस पर्व को भव्य बनाने मंच के संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर एवं आयोजन समिति द्वारा विगत 20 वर्षों से निरंतर विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता का आयोजन कर संस्कृति का पोषण हो मंच प्रयासरत है ।
डोल ग्यारस पर्व पर आयोजित विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम में कार्यक्रम स्थल की शुद्धि प्रभु का आशीष हो दिनांक 19 /9/2026 दिन शनिवार शाम 4 बजे से प्रख्यात विद्यमान आचार्य पंडित पुनीत दुबे जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन कार्यक्रम किया जा रहा है, भगवान के सत्संग में धार्मिक मंत्र शक्ति पद्धति से स्थल पावन हो पूजन होगा ।
विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम स्थल के भूमि पूजन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील आयोजन समिति के शिव राठौर, प्रवीण अवस्थी, सनूप सिंह यदुवंशी, राजू राय, राघवेंद्र अग्रवाल, अनिल यादव, संतोष राठौर, निलेश राठौर, सुशील गोहर, डॉ, सौरभ रघुवंशी, रविन्द्र छिरेले, नरेंद्र योगी, रामसिंह यादव, दीपक सोनी, विनोद रघुवंशी, तरुण सुनानीया, निक्की राठौर, राजा बाथव, नरेंद्र यदुवंशी आदि ने की है ।

