नर्मदापुरम / इटारसी / वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव ने बताया कि मंगलवार को ग्राम कीरतपुर से वन विभाग के चौकीदार सरबन सनदराम ने सूचना दी कि गाँव के एक घर में एक सांप दिखाई दिया है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव, सर्पमित्र गोलू यादव ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घर के अन्दर कमरे मे रखे कूलर के नीचे छिपे हुए उस (indian rat snake/ non venomous) धामन प्रजाति के सांप करीब 6 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए। अभिजीत यादव 📲 9407186051…..

