
नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ नेता राजेश राठौर, जमील खान एवं गुलाम मुस्तफा ने वार्ड 6 के नाले की समस्या को बताया। आनंद थापक, महेश पाण्डेय ने वार्ड 2 में 3 जैन मंदिर की, प्रयुषण पर्व शुरू होने वाले है वहाँ की खुली नालियों की सफाई करने अधूरी नाली निर्माण पूर्ण करने की बात कही। अजीत विष्ट, संतोष अहिरवार, दिलीप अहिरवार ने वार्ड 11 में गोकुल धाम साईं छत्र कॉलोनी रोड को बनाने की मांग की। अजय सैनी, फैजान उल हक, आयुष्मान अवस्थी ने गाँधी पार्क सौंदर्यकरण कार्य शीघ्र कराने की मांग की। संतोष तोमर, मोहन वैध, कपिल यादब, विक्की जमनानी ने राजघाट निर्माण शीघ्र पूरा करने की अपील की। रिजवान खान, धीरज बहुत्रा, सिराज खान आफरीद ने बाजार बैठकी व्यवस्थित करने की मांग की। कुलदीप राठौर, अमित खत्री, प्रकाश यादव, सलीम खान ने सीवर लाइन कम्पनी को गुडवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश देने का आग्रह किया। गुलाम हैदर, देवीदास चावरे ने शहर में प्रमुख जगहों पर पार्किंग बनाए जाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नपा अनोखी राजोरिया, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, लखन यादव, जयराज आर्य, जागेश यादव, तुकाराम यादव, रामगोपाल मालवीय, खुश्बू बुलचंदानी, महेंद्र गुजरे,राहुल सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

