
नर्मदापुरम / शहर में मंगलवार को लोकायुक्त की टीम ने वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के कनिष्ठ सहायक और आपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। जासलपुर सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक संदीप परसाई ने इसकी शिकायत लोकायुक्त भोपाल को की थी। इसके बाद लोकायुक्त टीम लगातार नजर बनाए हुए थी। मंगलवार शाम को मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के ब्रांच मैनेजर भारत यादव जो हरदा के अधिकारी हैं उनको नर्मदापुरम का प्रभारी चार्ज दिया है और आरबी कंपनी एसोसिएट के ठेके पर काम करने कर वाले कर्मचारी विपिन सिंह शामिल है जो कि नारायण नगर वार्ड 17 निवासी है को पकड़ा गया। दोनों पर मूंग की अंतिम टीसी की एनओसी देने को लेकर 90 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। मंगलवार को मीनाक्षी चौराहा स्थित अग्रवाल होटल में ₹90,000 की रिश्वत लेते पकड़ा । एक होटल में जासलपुर सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक संदीप को बुलाया और उनसे जैसे ही पैसे लिए लोकायुक्त टीम ने भारत यादव और विपिन सिंह पकड़ लिया और आगे की कार्यवाही के लिए कारपोरेशन के ऑफिस ले गए।
दो होल्डिंग चालान पास करने मांगी थी रिश्वत….
आवेदक संदीप परसाई ने शिकायत में बताया कि उनके दो होल्डिंग चालान पास कर भुगतान हेतु लगाने तथा मूंग उपार्जन कार्य की एनओसी जारी करने के एवज में मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन, नर्मदापुरम में पदस्थ भारत यादव द्वारा आवेदक से 1,30,000 की रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। आरोपी भारत यादव द्वारा दबाव बनाकर 8 सितंबर को 40,000 रिश्वत राशि प्राप्त कर ली गई थी तथा एनओसी जारी करने के लिए शेष 90,000 रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी।
रिश्वत की मांग से परेशान होकर आवेदक द्वारा सुनील पाटीदार, लोकायुक्त पुलिस विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय भोपाल से संपर्क कर शिकायत की गई। निरीक्षक श्रीमती रजनी तिवारी द्वारा कराया गया। शिकायत सही पाए जाने पर मंगलवार को ट्रैप कार्यवाही हेतु लोकायुक्त पुलिस भोपाल का दल नर्मदापुरम रवाना हुआ और लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम द्वारा आवेदक से रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।आरोपियों के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

