
नर्मदापुरम / श्री विश्वकर्मा समिति संगठन नर्मदापुरम के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने सामाजिक बंधुओं से सहपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया है।
महोत्सव के तहत आज 16 सितंबर बुधवार को कार्यक्रम स्थल से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 17 सितंबर गुरुवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पूजन एवं भंडारा आयोजित होगा। इसी दिन रात 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का समापन 18 सितंबर शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा।
सभी कार्यक्रम गौर भवन, साईं मंदिर के पास, फौजदार कॉलोनी, रसूलिया, नर्मदापुरम में आयोजित किए जाएंगे। समिति ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अखिलेश विश्वकर्मा, सचिव नवलकिशोर विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, प्रचार मंत्री सतीश मालवीय, मनोज विश्वकर्मा, महामंत्री पवन विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, संगठन मंत्री राजेश विश्वकर्मा, अशोक मालवीय सहित अन्य पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।

