
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / डोल ग्यारस पर्व के पावन अवसर पर जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच, सिवनी मालवा द्वारा विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में आयोजित होने वाले डोल ग्यारस महोत्सव 2026 एवं विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले पुरस्कार दाताओं से आयोजन समिति द्वारा भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आयोजन समिति ने सातवें विशेष पुरस्कार दाता श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष यज्ञेश तिवारी एवं अवधेश तिवारी कक्का जी से आत्मीय भेंट की। समिति के सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों को आयोजन की जानकारी देते हुए आगामी डोल ग्यारस महोत्सव एवं विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता में सादर आमंत्रित किया।
सनातन संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास….
आयोजन समिति ने कहा कि भजन मंडली प्रतियोगिता के माध्यम से भक्ति, सनातन संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। पुरस्कार दाताओं एवं समाज के सहयोग से आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। समिति ने सहयोग करने वाले सभी सम्माननीय पुरस्कार दाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मंच नगराध्यक्ष एवं समाजसेवी शिव राठौर, राघवेंद्र अग्रवाल (गुड्डू भैया), सनूप सिंह यदुवंशी, सुशील गोहर, रविन्द्र छिरेले सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से डोल ग्यारस महोत्सव 2026 की विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से सेवा, संस्कृति, संस्कार और सनातन की परंपरा को आगे बढ़ाने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

