
नर्मदापुरम / कुछ माह पहले जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के द्वारा जिले भर में सायबर फ्राड से बचने व्यापक रूप से साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया था जो कि वर्तमान में भी पुलिस आए दिन इस अभियान को गति दे रही हैं। बावजूद इसके साइबर फ्रॉड की घटनाये रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा नहीं है कि पुलिस इस मामले में कारवाई नहीं कर रही पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर साइबर ठगो को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई कर रही। लेकिन साइबर ठगो के द्वारा नित्य नए हथकंडे अपनाकर लोगों के बैंक खाते से रुपए गायब किए जा रहे हैं। अभी हाल में ही जिले के 3 थाना क्षेत्रों में साइबर फ्रॉड की 3 घटनाएं फिर सामने आई है। बताया गया कि डोलरिया थाना अंतर्गत ग्राम सांवलखेड़ा निवासी सोनू रघुवंशी के बैंक खाते से किसी ने धोखाधड़ी पूर्वक 91,999 रुपए उड़ा दिए। जिस पर डोलरिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। वहीं कोतवाली थाना अंतर्गत ग्वालटोली निवासी दौलत यादव के मोबाइल पर किसी ने लिंक भेजी ओर कहा कि रिस्तेदार ने पैसे भेजे है आप निकाल लें जैसे ही दौलत यादव ने लिंक खोली तो उसके बैंक अकाउंट से 86 हजार रूपए उड़ गये। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इसके अलावा देहात थाना अंतर्गत रसूलिया निवासी विनीत बड़कूर के मोबाइल को किसी ने हैक कर 30 हजार रूपए उड़ा दिए। देहात थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

