
नर्मदापुरम / वुधवार को आदर्श महिला क्लब की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसका मुख्य एजेंडा था कि कल से याने 16 सितंबर से हमारे पर्व शुरू हो रहै है हम सबको कैसे मनाना है।
क्लब की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा कि हम सब मिलकर हमारे पूर्यूषण के दस धर्मों का पालन करेगें जो क्रमशः इस प्रकार है।
उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आंकिचन, उत्तम ब्रम्हचर्य जो हमें दस धर्मों से जोड़ते है और धर्म की राह दिखाते है, हम सब मिलकर पालन करेगें साथ में श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय में रोज मंदिर विधी में सामिल होकर धर्मलाभ लेगें एंव पूर्व समर्पित भाव से दस धर्मों का पालन करेंगे।
बैठक में संरक्षक ऐकता फौजदार, अध्यक्ष नीरजा फौजदार, सचिव श्वेता जैन, उपाध्यक्ष ज्योति जैन, रचना मस्ते, नीता गिल्ला, सहसचिव निधी जैन, अरमान जैन, सलाहकार कल्पना समैया, नम्रता मंहत, सह सलाहकार सारिका जैन, संगीता बड़कुल, भावना चावरा, सारिका डेरिया, भारती शर्मा, कामनी गिल्ला, अनीता जैन आदि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर साथ में भजन किये एवं पर्व राज पर्यूषण की तैयारी पर चर्चा की, साथ में जैन धर्म के नारे लगाये। कार्यक्रम के समापन पर सारिका जैन एवं सारिका डेरिया ने आभार व्यक्त किया।

