एसपी, एएसपी और एसडीओपी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने बनाई थी टीम
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
किसानों से 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया। घटना 23 मई की थी। फरियादी नरेश लोधी व अन्य किसान सभी निवासी ग्राम माछा ने आरोपी ओमप्रकाश सोनी निवासी बरेली ने ग्राम माछा के किसानो से धान खरीदकर धान खरीदी के 30 लाख रुपये दिये बिना घर से भाग जाने की रिपोर्ट की थी। थाना सोहागपुर में अपराध क्रमांक 332/2026 धारा 318 (4) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोहागपुर अरविंद शाह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सोहागपुर गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी एवं अन्य संकलित साक्ष्यो के आधार पर पर पुलिस टीम व्दारा 8 माह से फरार आरोपी को जिला विदिशा से गिरफ्तार कर पुछताछ पर आरोपी ने बहुत अधिक कर्जा होने पर कर्जा चुकाने हेतु किसानों के साथ धोखाधड़ी करना स्वीकार किया।आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, बैंक पासबुक, चैकबुक, हिसाब की डायरिया जप्त की जाकर बैंक डिटेल की जानकारी प्राप्त की जा रही है। सराहनीय भुमिका- थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राहुल पटेल, उपनिरीक्षक विवेक यादव, सउनि गणेश राय, प्रआर भुपेश मिश्रा, आरक्षक सुनिल ओझा, आरक्षक राहुल पदाम, आरक्षक अफसर खान, सायबर सेल से आरक्षक प्रशांत राजपुत, आरक्षक दीपेश सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।

