
नर्मदापुरम / हरदा / ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम को लेकर हरदा जिले में युवाओं और छात्राओं के बीच उत्साह दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं हरदा जिला प्रभारी अधिवक्ता नेहा चावरे ने रविवार को विधानसभा टिमरनी से श्रीमती सीमा गुर्जर के साथ हरदा के छात्रावास में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और कार्यक्रम के लिए उनके रजिस्ट्रेशन कराए। इस दौरान छात्राओं में रजिस्ट्रेशन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
छात्रावास में मोबाइल प्रतिबंध के बावजूद छात्राओं ने दिखाई दिलचस्पी…
छात्रावास में मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध होने के बावजूद छात्राओं में ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम को लेकर जानकारी और उत्सुकता देखने को मिली। छात्राओं के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण अधिवक्ता नेहा चावरे ने अपने मोबाइल फोन से छात्राओं के रजिस्ट्रेशन किए। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के दौरान बालिकाएं उत्साह के साथ कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेती नजर आईं।
छात्राओं ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें विभिन्न गतिविधियों और राजनीतिक घटनाक्रमों की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से मिलती है। उन्होंने कहा कि वे अखबार पढ़ती हैं और श्री राहुल गांधी से जुड़ी खबरों को भी पढ़ती हैं। इसी माध्यम से उन्हें ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हुई।
‘छुट्टी लेकर इंदौर जाएंगे’, छात्राओं में दिखी कार्यक्रम की उमंग….
रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्राओं ने कार्यक्रम में शामिल होने की अपनी इच्छा खुलकर जाहिर की। छात्राओं ने कहा कि वे छुट्टी लेकर इंदौर जाएंगी और कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। रजिस्ट्रेशन के प्रति उनका जोश और इंदौर पहुंचने की उमंग देखकर नेहा चावरे ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।
अधिवक्ता नेहा चावरे ने कहा कि छात्राओं के बीच कार्यक्रम को लेकर जिस तरह का उत्साह दिखाई दिया, वह उनके लिए आत्मीय खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि छात्राओं का स्वयं आगे आकर रजिस्ट्रेशन कराना और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी लेने की बात कहना उत्साहजनक है।
हरदा प्रभारी के रूप में जमीनी स्तर पर सक्रिय नेहा चावरे….
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं हरदा जिला प्रभारी अधिवक्ता नेहा चावरे ने कार्यक्रम को लेकर जमीनी स्तर पर सक्रियता दिखाई। छात्रावास पहुंचकर छात्राओं से सीधे संवाद करना और उनके रजिस्ट्रेशन स्वयं अपने मोबाइल से कराना उनकी सक्रिय भूमिका को दर्शाता है।
नेहा चावरे ने छात्राओं से कार्यक्रम के उद्देश्य और सहभागिता को लेकर चर्चा की। इस दौरान श्रीमती सीमा गुर्जर ने भी छात्राओं से संवाद किया और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।
छात्राओं के उत्साह से बढ़ा अभियान का जोश…..
हरदा में रजिस्ट्रेशन अभियान के दौरान छात्राओं के बीच दिखाई दिया उत्साह कार्यक्रम के आयोजकों के लिए सकारात्मक संकेत रहा। छात्राओं ने न केवल कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताई, बल्कि इंदौर पहुंचने के लिए छुट्टी लेने की बात भी कही।
नेहा चावरे ने कहा कि छात्राओं के बीच रजिस्ट्रेशन को लेकर जो उत्साह और इंदौर पहुंचने की उमंग दिखाई दी, उससे उन्हें आत्मीय खुशी हुई। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ही किसी भी अभियान को मजबूती प्रदान करती है।
हरदा में हुए इस अभियान के दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं हरदा जिला प्रभारी अधिवक्ता नेहा चावरे की सक्रिय भूमिका प्रमुख रूप से सामने आई। छात्राओं के बीच पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराने और उनसे संवाद करने की पहल से ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम को लेकर हरदा में उत्साह का माहौल बनता दिखाई दे रहा है।

