
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना देहात नर्मदापुरम श्रीमती उषा मरावी के नेतृत्व में थाना देहात नर्मदापुरम पुलिस द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है।
इसी क्रम में थाना देहात नर्मदापुरम के निगरानी बदमाश सचिन पिता संतोष व्यास उम्र 22 वर्ष नि. अफजल कॉलोनी मालाखेड़ी नर्मदापुरम कि चेकिंग के दौरान उपद्रव करता मिला। जिस पर सचिन व्यास के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक मकर्यवाही अंतर्गत धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का इस्तगासा तैयार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। न्यायालय द्वारा अनावेदक सचिन व्यास का जेल वारंट तैयार करने से अनावेदक सचिन को जेल दाखिल किया गया है।

