
नर्मदापुरम / नगरपालिका कार्यालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नगर के समस्त करदाता अपने करों का भुगतान कर नेशनल लोक अदालत में मिलने वाली छूट का लाभ लें।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा नगर के नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने समस्त करों, दुकान प्रीमियम, दुकान किराया आदि का भुगतान करें और नेशनल लोक अदालत में मिलने वाली छूट का लाभ लें। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दिए गए कर के माध्यम से ही नगर विकास संभव हो पाता है। इसलिए अधिक से अधिक कर जमा करें और नगर विकास में योगदान दें।
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देश पर नगरपालिका परिसर कार्यालय में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियां जोरों पर चल रही है। वाहनों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

