
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना देहात नर्मदापुरम श्रीमती उषा मरावी के नेतृत्व में थाना देहात नर्मदापुरम पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है।
ज्ञात हो कि दिनांक 03/05/2026 को मुखबिर सुचना पर थाना देहात नर्मदापुरम द्वारा नर्मदा इन्फ्राटेक कालोनी नर्मदापुरम कालोनी के पास घेराबंदी कर अवैध शराब रेड कार्यवाही की गयी थी, दौराने कार्यवाही के रेवाशंकर अहिरवार पिता रामस्वरूप उम्र 20 साल, निवासी छोटी पहाडिया के पास, थाना देहात नर्मदापुरम के कब्जे से 29 पेटी शराब मिलने से रेवाशंकर एवं मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी श्याम ठाकुर नि० नर्मदा इंफ्राटेक कालोनी नर्मदापुरम के विरुद्ध अपराध क्रमांक 252/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में मख्य आरोपी श्याम ठाकुर नि. नर्मदा इंफ्राटेक कालोनी नर्मदापुरम घटना दिनांक से फरार था। यह भी ज्ञात हो कि आशेपी श्याम ठाकुर के विरुद्ध थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अपराध क्रमांक 486/26 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का दर्ज था जिसमे में भी आरोपी फरार था।
फरार आरोपी श्याम ठाकुर नि. नर्मदा इंफ्राटेक कालोनी नर्मदापुरम की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त दोनों प्रकरण में 5,000/- रु. की राशि का इनाम उद्घोषित किया गया था।
आज दिनांक 11.9.26 को आरोपी श्याम ठाकुर पिता गुड्डू सिंह ठाकुर नि० नर्मदा इंफ्राटेक कालोनी नर्मदापुरम को थाना देहात नर्मदापुरम की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम एवं उनि सुखनंदन नरें, सउनि. दिनेश मेहरा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, आरक्षक जितेन्द्र राजपूत एवं कपिल विश्वकर्मा की सराहनीय रही।

