
नर्मदापुरम / शहर के एनएमवी कॉलेज रोड स्थित श्रेया ब्लड बैंक के सामने संचालित ‘इंदौरी अग्रवाल पोहा’ प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया है। यह कार्रवाई ग्राहक को परोसे गए पोहे में कीड़े मिलने और खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते की गई।
शिकायत पर त्वरित एक्शन स्थानीय नागरिक सैयद आबिद ने पोहे में कीड़े निकलने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र राणा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।चलित प्रयोगशाला से मौके पर जांच विभागीय टीम ने अपनी मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन (चलित प्रयोगशाला) के जरिए मौके पर ही खाद्य सामग्री की जांच की, जिसमें पोहा दूषित और खाने योग्य नहीं पाया गया। न लाइसेंस, न सफाई पड़ताल के दौरान संचालक के पास खाद्य सुरक्षा विभाग का कोई वैध पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) भी नहीं मिला। दुकान और आसपास के परिसर में गंदगी का आलम था। नोटिस जारी, दुकान सील नियमों की अनदेखी पर विभाग ने संचालक को नोटिस थमाते हुए दुकान का संचालन तुरंत बंद करा दिया है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट और पंचनामे के आधार पर मामला सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहाँ से संचालक के खिलाफ आगे की दंडात्मक कार्रवाई तय होगी।

