

नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आबकारी टीम ने सिवनी मालवा,डोलरया,इटारसी,धर्मकुंडी,गुराडिया जाट में कार्यवाही करते अवैध शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के 22 मामले दर्ज किए। तत्संबंध में जिला आबकारी अधिकारी डॉ राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा34(1) के तहत कुल 22 प्रकरण कायम किए गए, जिनमे 10आरोपी पकड़े गए है ।कार्यवाही मे 10.8 बल्क लीटर देशी मदिरा, 85लीटर कच्ची हाथ भट्टी, 1290किलोग्राम लहान जब्त किया गया है ।उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार, अशोक माहौरे, आबकारी उपनिरीक्षक के के पड़रिया,आर पी निमोदा एवं मुख्य आरक्षक मदन रघुवंशी, दुर्गेश पठारिया, राजेश गौर आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे, सुरेश सीकेरिया, माया, रौनक आदि का सराहनीय योगदान रहा।

