
नर्मदापुरम / पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्तीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए गए नभासी हितग्राही मूलक एवं तीन सामुदायिक कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं अपर कलेक्टर विकास हिमांशु जैन के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रवधानों के तहत जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के निर्देशन में ग्राम पंचायत जमारा में बुधवार को ग्राम सामाजिक एनिमेटर श्रीमती मनोरमा सोनी एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के दल द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण कर लिया गया है ।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि ग्राम पंचायत जमारा में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा एक खेत तालाब सत्तासी प्रधानमंत्री आवास तीन डगवेल रिचार्ज फिट एक कार्य मां की बागिया के निर्माण कार्य कराए गए थे जिन कार्यों का सत्यापन बुधवार को पूर्ण कर लिया गया है। इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 की अवधि तक राशि उन्नीस लाख पैंतीस हजार छह सौ पैंतीस रुपए का व्यय किया गया है। वर्ष के दौरान अस्सी कार्य पूर्ण हुए हैं एवं बारह कार्य प्रगतिरत है।जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन पंचायत मुख्यालय पर आज कलेक्टर प्रतिनिधि कि उपस्थिति में किया जावेगा। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती विशाखा जायसवाल पटवारी राजस्व विभाग को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को माध्यमिक शिक्षा महेश कुमार पटेल लिपिबद्ध करेंगे। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच जीवन सिंह, सचिव गोविंद राम साहू, ग्राम रोजगार सहायक राम कुमार ठाकुर तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।

