
नर्मदापुरम / कार्यालय परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम (शहरी) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है।
परियोजना नर्मदापुरम शहरी के अंतर्गत कुल 2 पद रिक्त हैं जिसमें वार्ड 15 की आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 62 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 01 पद एवं वार्ड 02 की आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 05 में आंगनबाड़ी सहायिका का 01 पद रिक्त है।
परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम (शहरी) ने बताया कि एमपी ऑनलाइन द्वारा तैयार चयन पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in पर 08 सितम्बर 2026 को वर्ष 2026 फेज-1 की अनंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की गई है। इस सूची का अवलोकन एमपी ऑनलाइन पोर्टल के अलावा कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नर्मदापुरम, कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम शहरी, कार्यालय मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कार्यालय तहसीलदार नर्मदापुरम शहरी और संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों के सूचना पटल पर किया जा सकता है।
अंतिम सूची के संबंध में यदि किसी आवेदनकर्ता को कोई दावा-आपत्ति है तो सूची प्रकाशन की तिथि से 7 दिवस के अंदर ही आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। दावा/आपत्ति केवल संबंधित अभ्यर्थी द्वारा ही एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, ऑफलाइन मान्य नहीं होगी। आपत्ति के समय केवल आवेदन के साथ पहले से प्रस्तुत दस्तावेजों से संबंधित दस्तावेज ही मान्य होंगे, कोई भी नया दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि किसी आवेदिका का कोई दस्तावेज अंक देने से छूट गया है तो वह भी दावा कर सकती है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

