
नर्मदापुरम / संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत कला अकादमी, भोपाल के तत्वावधान में संभागीय लता मंगेश्कर सुगम संगीत प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सुर वाणी संगीत कला संस्थान, नर्मदापुरम के संयोजन में 13 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे से शासकीय नर्मदा महाविद्यालय सभागार, नर्मदापुरम में आयोजित की जाएगी। सुगम संगीत के क्षेत्र में कलात्मक श्रेष्ठता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रतियोगिता निःशुल्क रहेगी।
निदेशक, सुर-वाणी संगीत कला संस्थान नर्मदापुरम, रामसेवक शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में होगी, जूनियर वर्ग – 8 से 15 वर्ष एवं सीनियर वर्ग – 16 से 25 वर्ष। दोनों वर्गों में पृथक-पृथक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 10,000 रूपये, 5,000 रूपये एवं 3,000 रूपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगी को न्यूनतम 5 वर्ष से मध्यप्रदेश में निवास का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, जो सांसद, विधायक, पार्षद अथवा शैक्षणिक संस्था के प्राचार्य द्वारा प्रमाणित हो।
आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र एवं नियमावली रामसेवक शर्मा – 9893530868, ईमेल rma0404@gmail.com, आनंद नामदेव – 9806668883, survanisangeet@gmail.com एवं आदित्य परसाई – 9770173361, parsaiaditya942@gmail.com से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। भरे हुए आवेदन पत्र की सॉफ्ट कॉपी ई-मेल या उपरोक्त व्हाट्सएप नंबर पर भेजी जा सकती है।

