
नर्मदापुरम / पी. एम. श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में वुधवार को स्व. सी. बी. काब्जा स्मृति छात्रवृत्ति के लिए छात्र/छात्राओं के आवेदन पर चयन हेतु बैठक प्राचार्य श्रीमती विनीता दुबे की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। इस बैठक में प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार, वरिष्ठ नागरिक मंच इटारसी (छात्रवृत्ति) के संरक्षक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, सुशील कुमार शर्मा, सुरेश कुमार रघुवंशी, अशोक सक्सेना, नर्मदा प्रसाद चिमानिया, टी. आर. चौलकर आदि उपस्थित रहे।

