
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन मे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी मालवा महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना डोलरिया नर्मदापुरम प्रवीण चौहान के नेतृत्व मे थाना डोलरिया नर्मदापुरम पुलिस द्वारा अवैध मादक प्रदार्थ (गांजा) के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें दिनांक 08/09/26 को मुखबिर सूचना पर चंदवाड़ नहर माइनर के पास यात्री प्रतीक्षालय के सामने ग्राम रतवाड़ा थाना डोलरिया मे आरोपी भव्य मेवारी पिता शिवकिशोर मेवारी उम्र 18 साल निवासी सदर बाजार नर्मदापुरम, जयंत मौर्य पिता दुष्यंत मौर्य उम्र 18 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड चौहान डेयरी के सामने नर्मदापुरम एवं एक अपचारी बालक एक काले रंग के ऑटो मे अवैध मादक प्रदार्थ गांजा ले जा रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर रवाना होकर उक्त संदेहियों को तलाशी हेतु रोका गया। जिनके पास से एक बोरी में दो थैली में लगभग 3 किलो 210 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 50,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी जप्त किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत करीबन 80,000 रूपये है। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक प्रवीण चौहान थाना प्रभारी डोलरिया एवं उपनिरीक्षक गणेश रघुवंशी, सहायक उपनिक्षक दुर्गेश मालवीय, सहायक उपनिरक्षक नरेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक संदीप पटेल, प्रधान आरक्षक मुकेश ठाकरे, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र कहार, आरक्षक राहुल सोलंकी, आरक्षक आकाश हुरमाले, आरक्षक तीर्थ कुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही ।

