
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच आयोजित डोल ग्यारस पर्व पर विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता का आयोजन हेतु आयोजन समिति मंच पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न।
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि डोल ग्यारस पर्व सिवनी मालवा का प्रदेश में विशेष स्थान रहा हे उसी संस्कृति को पोषित ओर पल्लवित करने जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा आयोजित डोल ग्यारस महोत्सव दिनांक 22/9/2026 दिन मंगलवार को रात्रि 8 बजे से स्थानीय राठौर धर्मशाला मैदान पर प्रदेश स्तरीय विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता आयोजित होगी जो कि 24/9/2026 प्रातः तक चलेगी ।
वुधवार को स्थानीय कार्यालय पर जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच एवं आयोजन समिति पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय कार्यालय पर हुई।
जिसमें कार्यक्रम में पुरस्कार टेंट साज सज्जा साउंड आवास मंडलियों की भोजन व्यवस्था जल विद्युत अधिकारी अतिथि परिवहन प्रचार प्रसार मंडलों आदि व्यवस्था पर चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई।
विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम की प्रमुख बैठक में शिव राठौर, माखनलाल मालवीय, संतोष पारीक, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, महेश गोयल, राजेंद्र पालीवाल, प्रवीण अवस्थी, अजीत सिंह राजपूत, अजय सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र गौर, वीरेंद्र मिश्रा, राघवेंद्र अग्रवाल, सनूप सिंह यदुवंशी, राजू राय, अनिल यादव, निलेश राठौर, कमलेश लोवंशी, ईश्वर जमीदार, रामसिंह यादव, नरेंद्र योगी, सुशील गोहर, डॉ. सौरभ रघुवंशी, गोलू विश्वकर्मा, विनोद रघुवंशी, दीपक सोनी, रविन्द्र छिरेले, संतोष राठौर, हरिओम राठौर, तरुण सुनानीया, कम्मू गौर, प्रीतम सिंह राजपूत के साथ ही बड़ी संख्या में पदाधिकारी समिति कार्यकर्ता शामिल रहे।

