
नर्मदापुरम / इटारसी परियोजना अंतर्गत सेक्टर 3 में आज दिनांक 9 सितंबर 2026 को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का प्रभावी शुभारंभ वार्ड 16 के केंद्र क्रमांक 83 से किया गया।
पोषण अभियान अंतर्गत वेबकास्ट देखते हुए पोषण अभियान का शुभारंभ जन जागरूकता रैली निकालकर किया गया। 9वें पोषण माह की आज की थीम “एक पेड़ बेटी के नाम” अंतर्गत बालिका संभवी दुबे के नाम से वृक्षारोपण किया गया। “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव मनाया गया।
केंद्र पर पोषण प्रदर्शनी लगाकर वार्डवासियों को पोषण संबंधी जानकारी सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मीना गाठले द्वारा दी गई। सभी वार्डों में थीम अनुसार “हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी” अंतर्गत आंगनबाड़ी में दर्ज SAM, MAM एवं SUW बच्चों के माता-पिता को पोषण आहार संबंधी समझाइश दी गई।
इस कार्यक्रम में वार्ड प्रभारी आशीष मालवीय, मातृ सहयोगिनी अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी चौहान, महिला मोर्चा सदस्य श्रीमती रानी रजक, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मीना गाठले, वार्ड की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहीं।
वार्ड 14 के केंद्र क्रमांक 31 में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई एवं थीम अनुसार दीवार लेखन गतिविधि, वृक्षारोपण, एक पेड़ बेटी के नाम अंतर्गत सभी वार्डों में वृक्षारोपण किया गया।
साथ ही PMMVY अंतर्गत पात्र एवं छूटे हुए हितग्राहियों का पंजीयन, साथ ही प्री-रजिस्टर्ड अंतर्गत NPCI एवं FRS से छूटे हुए हितग्राहियों का पेंडिंग कार्य पूर्ण कराया गया।

