


नर्मदापुरम / वुधवार दिनॉंक 9 सितंबर को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि हमारी संस्था के सदस्य प्रति वर्ष भविष्य विशेष विधालय पहुंचते है, पहले बच्चों के साथ प्रतिमा बनवाने एवं कलर करवाने में सहयोग करते है। फिर संस्था के सभी सदस्य दिव्यांग बच्चों के द्दारा निर्मित प्रतिमा को खरीद कर आते है और हम उन्हीं प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजन अर्चना करते है, जिससे बच्चों को अर्थिक सहयोग प्राप्त हो जाता है और उनके जीवन को सँवारने में सहयोग मिलता है। आयोजन में संस्था की संरक्षक सफलता तिबारी, अध्यक्ष नीरजा फौजदार, रामगोपाल चौबे, आर एल चौहान, अशोक श्रीवास्तव, जॉन आजाद, शारदा जैन, वंदना शर्मा, शैल शर्मा, रानी अरोरा, आशा बाजपेयी, उषा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। बच्चों को सल्पाहार भी प्रदान किया। विद्यालय के संचालक अफरोज खान एवं योगेश शर्मा ने सभी का आभार माना ओर हमेशा ही सहयोग की अपेक्षा रखी।

