
नर्मदापुरम / इटारसी में पिछले दिनों वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस पार्षद मीना साहू ने वार्डवासियों एवं नगर कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर भूख हड़ताल धरना एवं चक्काजाम किया था। पार्षद द्वारा जायज मांगो को लेकर चक्काजाम किया था। पार्षद की मांग थी कि छह माह पहले सड़क का टेंडर होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू नहीं किया था। इसके अलावा वार्ड की पानी की पाइप लाइन को मेहराघाट की मेन लाइन से जोड़ा जाये। कई बार नगरपालिका अधिकारियों से खाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिसके बाद पार्षद मीना साहू, पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक साहू वार्डवासियों एवं कांग्रेस नेताओं के साथ दोनों समस्याओं को लेकर चक्काजाम किया। चक्काजाम स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय भी पहुंचे थे और उन्होंने अधिकारियों को मोबाइल पर चेताया था कि अगर दस दिनों में दोनों समस्या का समाधान नगरपालिका द्वारा नहीं किया जाता है तो अधिकारियों के घर के सामने 400 से 500 लोगों के साथ पहुंचकर धरना दूंगा। इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने बताया कि नगरपालिका सीएमओं द्वारा एक पत्र नगरपालिका के अधिकारियों को दिया है। जिसमें सीएमओं सुरेखा जाटव ने आदेश जारी किये है कि वार्ड नंबर 17 में दस दिवस में सड़क निर्माण का कार्य एवं मेहराघाट से आई पानी की मेन पाइप लाइन वार्ड को पानी की पाइप लाइन को जोड़ा जाये। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने कहा कि वार्ड क्रमांक 17 की जनता काफी दिनों से परेशान है और जनहित में इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण होना चाहिए। पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक साहू ने कहा कि अगर दस दिनों में दोनों समस्या का समाधान नहीं होता है तो जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि अधिकारी के घर पहुंचकर धरना देंगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

