


नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले भर में आबकारी टीम के द्वारा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन की शुरुआत कर दी गई है। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि आबकारी अमले की अलग अलग टीमें बनाकर जिले भर में अवैध शराब विक्रय, परिवहन,ओर संग्रहण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही होटलों ओर ढाबों की भी संघन जांच कर कार्रवाई की जा रही है। तत्संबंध में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि आबकारी वृत्त इटारसी के अंतर्गत नाला मोहल्ला, सूरज गंज, बालाजी मंदिर, मेहरा गांव, गरीबी लाइन में आबकारी टीम ने कार्यवाही करते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के तहत कुल 8 प्रकरण कायम किए। जिनमे लगभग 550 किलोग्राम महुआ लाहन सहित 40 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 63,000/- आंकलित की गयी । सहायक जिला आबकरी अधिकारी अभिलाष पाठक के नेतृत्व में इटारसी औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत संचालित मदिरा दुकान तथा ढावो कि जाँच की गई। कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के नियमों के तहत कुल 04 प्रकरण कायम किए गए। उक्त कार्रवाई में उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार, आबकारी उपनिरीक्षक के. के. पडरिया, आर. पी. निमोदा प्रधान आबकारी आरक्षक दुर्गाप्रसाद माँझी, मदन रघुवंशी, राजेश गौर, आबकारी आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे, दुर्गेश पठारिया, महिला आबकारी आरक्षक भावना यादव, माया पांडोल का सराहनीय योगदान रहा ।

