
नर्मदापुरम / पिपरिया / स्टेशन रोड थाना अंतर्गत इतवारा बाजार क्षेत्र में एक युवक के साथ लगभग 3 लाख रूपए की हुई लूट का मामला सामने आया है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी
रामविलास पिता किशन सिंह ठाकुर निवसी नया राइखेड़ा स्टेशन रोड पिपरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके साथ मुट्ठा सहित अन्य 3 युवकों ने मिलकर मारपीट कर उसकी लोवर की जेब मे रखे चाँदी की रकमे कीमती लगभग 2.5 लाख रु. एवं सोने की रकमे कीमती लगभग 50 हजार रु. कुल कीमत करीब 3 लाख रु. की लूट कर भाग गए । इस मामले में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने फरियादी रामविलास की रिपोर्ट पर मुट्ठा सहित अन्य 3 युवकों के विरुद्ध 342/2026 धारा 351(3) बीएनएस- 309(6), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

