

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार एवं कर्मचारी संघ द्वारा नगर पालिका/ नगर परिषद/ ग्राम पंचायत के कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के निराकरण के संबंध में सोमवार दिनांक 7/9/2026 को पीपल चौक पर अयोध्या प्रसाद रावत बबलू रावत ने सफाई कर्मचारियों की बिंदुवार समस्याओं के निराकरण हेतु कहा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा कर्मचारी हित में कोई कार्रवाई नहीं की गई। भारतीय जनता पार्टी के शासन प्रशासन में सफाई कर्मचारियों की यह दुर्दशा पर अयोध्या प्रसाद रावत ने अपने उद्बोधन में कहां कि समस्या पर गंभीरता पूर्वक विचार कर शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शीघ्र समस्या को हल करें, अन्यथा आगे यह भव्य रूप आंदोलन का आकार होगा। धरना प्रदर्शन में पीपल चौक पर भारी मात्रा में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। नर्मदापुरम के अलावा सिवनी मालवा, इटारसी, माखन नगर, सेमरी हरचंद, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी एवं अनेक ग्राम के भी सफाई कर्मी मौजूद रहे।

