
नर्मदापुरम / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम श्रीमती तृप्ती शर्मा के कुशल नेतृत्व में 12 सितम्बर 2026 को वर्ष की तृतीय नेशनल लोक अदालत आयोजित की जावेगी।
उक्त नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 12 सितम्बर 2026 को जिला न्यायालय परिसर, नर्मदापुरम से श्रीमती तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु प्रचार-वाहन को हरी झण्डी देकर रवाना किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार, प्रथम जिला न्यायाधीश दिनेश नोटिया, विद्युत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोज अख्तर, सुश्री के. शिवानी सचिव / न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम् एवं अन्य न्यायाधीश, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह, विद्युत विभाग के उपमहाप्रबंधक प्रतीक साहू, प्रबंधक राहुल बोवड़े, प्रिया खातीकर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला न्यायालय के न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नर्मदापुरम से श्रीमती तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा बताया गया कि इस प्रचार रथ द्वारा उक्त नेशनल लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया जावेगा, साथ ही उक्त नेशनल लोक अदालत में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत के बकाया बिलों पर एवं नगर पालिका द्वारा जलकर एवं संपत्तिकर की बकाया राशि पर नियमानुसार छूट प्रदान की जावेगी, जिसका लाभ आमजन दिनांक 12 सितम्बर 2026 को जिला एवं तहसील न्यायालयो में उपस्थित होकर उठा सकते हैं।

