
नर्मदापुरम / जरूरतमंदों की सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार संवेदनशीलता के साथ प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नर्मदापुरम निवासी पलक केवट, जिनके माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है, को उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। पलक अपने भाई एवं बहन के साथ रहती हैं। परिवार में आजीविका का कोई निश्चित साधन नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उपचार के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से पलक को इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई।

