
नर्मदापुरम / नगर की एक बच्ची समाधि मंदिर कोठी बाजार के पास की रहने वाली उम्र करीबन 8 वर्ष की अपने परिजनों को बिना बताए बस में बैठकर सोहागपुर आ गई थी। एसडीओपी कार्यालय सोहागपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक नरेंद्र पटेल के द्वारा थाना पर सूचना दी गई कि बस स्टैंड पर यह बच्ची घूम रही है। तत्काल थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के द्वारा ड्यूटी में लगे आरक्षक विवेक के द्वारा बच्ची को थाने लाने कहा गया। थाना पर बच्ची से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम प्रियांशी विश्वकर्मा बताया, जिसकी नानी गोपालपुर कलमेश्वरा में रहती है यह भी बताया। पुलिस ने श्यामा बाई विश्वकर्मा से संपर्क किया गया तब वह थाने में आई। प्रियांशी को उसकी नानी श्यामाबाई के सुपुर्द करते हुए हिदायत भी दी गई की बच्ची को अच्छे से रखें। बच्ची के मां एवं पिता को भी बताएं ऐसे बच्चों को अकेला ना छोड़े। ऐसे में कोई घटना दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। बच्ची प्रियांशी थाना पर करीबन 30 मिनट रही, उससे बातचीत की गई पढ़ाई के बारे में पूछा गया, उसने सारी चीजें बताई। कुछ खाने के बारे में बात की तो कहा भूख लगी है, तब सहायक उप निरीक्षक गणेश राय के द्वारा खाना एवं लड्डू भी उसे खिलाया गया है। बच्ची को सकुशल उसकी नानी के सुपुर्द किया गया है। सोहागपुर पुलिस ने अपील की कि सभी परिजन अपने छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें सतर्क रहें सुरक्षित रहें।

