
नर्मदापुरम / शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल द्वारा शासकीय ईएफए एसएनजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष विपिन जैन द्वारा शिक्षकों कि भूमिका पर प्रकाश डालते हुए जीवन का मार्ग प्रशस्त करने वाला बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जताते हुए उन्हे समाज एवं राष्ट्र निर्माण हेतु अहम बताया। क्लब द्वारा शिक्षाविद अरुण शर्मा, प्राचार्य संदीप शुक्ला, व्याख्याता अमित श्रीवास्तव, श्रीमती सारिका शर्मा, एस एन चौरे, शैलेन्द्र तोमर, अभिषेक दुबे, प्रदीप राजपूत सहित लगभग 45 शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार सहित रोटरी क्लब के सचिव शिवम् बोहरे, अनुपम दुबे, प्रदीप गिल्ला, महेश चौकसे, संयम जैन, इनरव्हील अध्यक्ष ममता शर्मा, मेघा हरने एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वही उपस्थित शिक्षकों द्वारा रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल का सम्मान हेतु आभार जताया।

