
नर्मदापुरम / मुम्बई शहर में 5 सितंबर को आयोजित 26वी यू सी मास नेशनल लेवल कंपीटिशन में आराध्य गौर पुत्र प्रशांत गौर एवं प्रत्यूष यादव पुत्र दीपेश यादव ने 8 मिनट से कम में 200 गणित के सवाल हल कर यह, मुकाम हासिल किया । साथ ही कृतिका गुप्ता, आरोही गौर, अधीश गौर, आरव मंडलोई, खुशी कलवानी, शताक्षी गौर एवं जितेंद्र सर की नयागांव रेहटी की स्टूडेंट लावण्या तिवारी, नर्मदापुरम स्टूडेंट् वर्धन खंडेलवाल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से मेरिट स्थान हासिल कर शहर का मान बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में देश भर से 5,000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया था। 15,000 से ज्यादा पालक और टीचर्स इस प्रतियोगिता के साक्षी बने। इस अवसर पर यूसीमास सिवनी बानापुरा के संचालक जितेंद्र तिवारी और समस्त पालकों ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

