


नर्मदापुरम / पंडित रामलाल कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण के शुरू हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने शिक्षकों का स्वागत किया सरस्वती वंदना, स्वागत गीत,कविताएं सुनाई गई महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं अशैक्षणिक स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में कविताएँ एवं गीत प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कविताओं और गीतों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर बी. ए., बी. कॉम. तथा बी. एड. के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रिंस जैन द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, संस्कार और सफलता के मंत्रों के बारे में ज्ञानवर्धक बातें बताई गईं। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है। कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षकों के सम्मान के साथ किया गया।

