
नर्मदापुरम / बड़वाह / पिपल्या बुजुर्ग संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा समरसता संकल्प अभियान पूरे प्रदेश में 20 अगस्त से 10सितम्बर तक किया जाकर संत रविदास समरसता कलश रथ यात्रा का रविवार को पिपल्या बुजुर्ग पहुंची। शाम 6 बजे यात्रा स्वागत किया गया। संत रविदास समाज विकास समिति के सदस्यो प्रेमचंद टटवारे, एन एस चौहान, ज्ञानचंद तटवारे, रेवाराम टैगोर, कमल चलवानिया ने किया। पंचायत समिति कार्यालय पर भाजपा नेता धर्मेंद्र नामदेव, महेंद्र चौहान, सुशील वर्मा, जगदीश मुकाती, महेंद्र शुक्ला सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। जहां पर यात्रा में शामिल सभी लोगों ने संत रविदास जी के दर्शन किए और यात्रा पिपलिया बुजुर्ग पहुंच कर बाजार से होते हुए पी एम श्री विद्यालय पहुंचे, जहां पर बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया एवं कलश पूजन किया गया।इस अवसर पर महेंद्र चौहान ने कलश रथ यात्रा महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों का भ्रमण करेगी। इस दौरान आमजन से शामिल होने का आह्वान किया है।

