
नर्मदापुरम / कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने गुरुकुल के समीप से बंगाली कालोनी निवासी युवक अनिल पॉल को गिरफ्तार कर उसके पास से 465 ग्राम गांजा जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बताया कि जब्त गांजे की कीमत लगभग 10 हजार रूपए के करीबन है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

