
नर्मदापुरम / कोतवाली थाना अंतर्गत बीटीआई क्षेत्र में एक युवक की आँखों में मिर्ची झोंककर अन्य युवक के द्वारा पेट में चाकू मारने की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि फरियादी रमेश प्रजापति ने रिपोर्ट लिखाई है कि बीटीआई निवासी बंटी जाटव ने उसकी आंखों में मिर्ची डाल कर पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बंटी जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

